Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 04 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
तीन राज्यों में जीत पर आगरा में BJP का जश्न, ढोल-नगाड़ों संग कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

आगरा में पांच राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों—पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी—में जीत पर जोरदार जश्न देखने को मिला।

ब्रज क्षेत्र कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एकत्र होकर ढोल-ताशों की धुन पर नाचते-गाते हुए अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।

पूरे परिसर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से माहौल गूंज उठा। पार्टी नेताओं ने इस जीत को जनता के विश्वास और नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत बताया।

जश्न के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें खासा उत्साह देखने को मिला।

Previous News

नीट छात्रा लापता मामला गरमाया, बसपा ने खोला मोर्चा—परिजनों संग SP ऑफिस पहुंचकर की कार्रवाई की मांग

Next News

पश्चिम बंगाल नतीजों पर BJP का जश्न, कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी