Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 12 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नवरात्र के पहले दिन पथवारी मंदिर मार्ग पर गंदगी से श्रद्धालु परेशान, खबर के बाद हुई सफाई

मथुरा के मांट क्षेत्र के पानीगांव स्थित पथवारी माता मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर गंदगी और झाड़ियों के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। शारदीय नवरात्र के पहले दिन मंदिर पहुंचने वाले महिला और पुरुष श्रद्धालुओं को रास्ता तलाशने में दिक्कत हुई और गंदगी के बीच से होकर मंदिर तक पहुंचना पड़ा।

नवरात्र के दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन पथवारी माता मंदिर के रास्ते पर सफाई व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। खासकर महिला श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में काफी मुश्किल हुई। इस स्थिति को लेकर ग्राम प्रधान और संबंधित जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे।

मामले को मीडिया द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद जिम्मेदारों ने सोमवार को सफाई कर्मचारियों को लगाकर मंदिर मार्ग की सफाई कराई। सफाई होने से श्रद्धालुओं को राहत मिली।

Previous News

हाईवे पुलिस ने तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ वांछित आरोपी को पकड़ा