Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 12 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नकबजनी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, 2,180 रुपये बरामद

मथुरा के थाना राया पुलिस ने नकबजनी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोनू उर्फ अजय, निवासी अलीगढ़ और हाल निवासी रोशन विहार कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, थाना जमुनापार, मथुरा के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 22 वर्ष बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को 12 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर बरेली हाईवे स्थित राया तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना से संबंधित सामान की बिक्री में हिस्से के रूप में मिले 2,180 रुपये बरामद किए हैं।

इस मामले में थाना राया पर मुकदमा संख्या 199/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(1) और 317(2) में मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह, उपनिरीक्षक अनुरुद्ध सिंह तथा आरक्षी आशीष कुमार और रविन्द्र कुमार शामिल रहे।

Previous News

धूमधाम के साथ निकाली गई महाराज अग्रसेन की 5151 वीं शोभायात्रा बैंड-बाजों की धुन पर भक्तिमय हुआ माहौल

Next News

छाता में हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल लाठी-डंडे बरामद