Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 04 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जहां पीएम मोदी ने खाई थी झालमुड़ी, उसी झाड़ग्राम सीट पर BJP आगे—चर्चा में बना रहा चुनावी किस्सा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच झाड़ग्राम सीट एक बार फिर चर्चा में आ गई है। यहां से भारतीय जनता पार्टी शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाए हुए है।

यह वही सीट है जहां चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी का काफिला अचानक एक छोटी सी दुकान के पास रुका था। प्रधानमंत्री खुद गाड़ी से उतरकर झालमुड़ी के स्टॉल तक पहुंचे और वहां स्थानीय लोगों से बातचीत भी की थी। इस खास पल की तस्वीरें और वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी साझा किए थे, जो काफी वायरल हुए थे।

मतगणना के बीच जहां भवानीपुर सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, वहीं झाड़ग्राम सीट भी राजनीतिक और जनचर्चा का केंद्र बनी हुई है। भाजपा की बढ़त के साथ यह सीट अब चुनावी समीकरणों में अहम भूमिका निभाती नजर आ रही है।

फिलहाल ये आंकड़े शुरुआती रुझानों पर आधारित हैं और अंतिम नतीजों के लिए मतगणना पूरी होने का इंतजार किया जा रहा है।

Previous News

मीडियाकर्मी बनकर ठगी: अस्पताल में समझौते का झांसा देकर महिला से 10 हजार रुपये लेकर फरार

Next News

UP में मौसम का बदलेगा रंग - बारिश से मिलेगी ठंडक