Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 12 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा, 101 महिलाओं ने लिया भाग

मथुरा में महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रोहा विकास ट्रस्ट समिति और महिला समिति की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा से परिपूर्ण इस यात्रा में अग्रवाल समाज की करीब 101 महिलाओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान कुलदेवी मां महालक्ष्मी की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 6 बजे कच्ची सड़क स्थित बिहारी जी मंदिर से हुआ। मां महालक्ष्मी की मनमोहक झांकी के साथ निकली कलश यात्रा शाहगंज दरवाजा होते हुए मसानी स्थित अग्रसेन चौक पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और उपहार वितरित किए।

अग्रसेन चौक पर मां महालक्ष्मी की विधि-विधान से आरती की गई। इसके साथ ही महाराजा अग्रसेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री रविकांत गर्ग सहित अग्रोहा विकास ट्रस्ट समिति के पदाधिकारी, महिला समिति की सदस्य और अग्रवाल समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से समाज में धार्मिक आस्था, एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

Previous News

3 जनवरी 2027 को निकलेगी श्री मथुरा पुरी पंचकोसी परिक्रमा, धर्मप्रेमियों से जुड़ने का आह्वान

Next News

मथुरा में चलती क्विड कार बनी आग का गोला, सवार चार लोगों ने कूदकर बचाई जान; वीडियो वायरल