Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 11 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
डॉ. राघव शर्मा बने विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महामंत्री, पदोन्नति पर जताई खुशी

मथुरा के मांट से बड़ी खबर सामने आई है। विश्व हिंदू महासंघ के गौरक्षा प्रकोष्ठ में डॉ. राघव शर्मा को राष्ट्रीय सचिव के पद से पदोन्नत कर राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन से संगठन के पदाधिकारियों और समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कालिकापीठाधीश्वर श्री सुरेंद्रनाथ अवधूत जी महाराज ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री विक्रम गोस्वामी से विचार-विमर्श और गौरक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र चंद्र दक्ष की अनुशंसा के बाद डॉ. राघव शर्मा को यह नई जिम्मेदारी सौंपी।

राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त होने पर डॉ. राघव शर्मा ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका निर्वहन वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे। उन्होंने अपने मनोनयन पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

डॉ. राघव शर्मा की नियुक्ति पर गौरक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री नीरज सैनी, विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरित अग्रवाल, जिला अध्यक्ष एडवोकेट संजय सिंघल, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट गौरव शर्मा सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों और अन्य पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Previous News

कराहरी में धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की बरात, दर्जनों झांकियों और बैंडबाजों ने मोहा मन

Next News

मथुरा में घायल युवक को सुनसान रास्ते पर फेंकने का आरोप, गैर इरादतन हत्या के मामले में 2 गिरफ्तार