Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 04 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कोर्ट पेशी में हत्या की साजिश नाकाम: 10 लाख की सुपारी देकर बुलाए शूटर, 4 आरोपी गिरफ्तार

अलीगढ़ में थाना सिविल लाइन पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोर्ट पेशी के दौरान हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने भाई की हत्या का बदला लेने की योजना बना रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार शाहजी के भाई लाडले की हत्या आदम ने की थी, जिसके बाद से शाहजी बदला लेने की फिराक में था। जनवरी में आदम के जमानत पर छूटने के बाद आरोपियों ने उसकी हत्या की साजिश रची। मेडिकल स्टोर कर्मचारी अरशद के माध्यम से दिल्ली समेत चार लोगों को करीब 10 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी।

बताया जा रहा है कि आरोपी 6 मई को एडीजे कोर्ट में पेशी के दौरान आदम की हत्या करने की योजना बना रहे थे और इसके लिए लगातार उसकी रेकी कर रहे थे।

पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए अरशद, दिलशाद उर्फ शाहनवाज, सलमान और शाहजी खान को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से अवैध .32 बोर पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और आदम की फोटो बरामद हुई है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

Previous News

आगरा में 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल

Next News

मीडियाकर्मी बनकर ठगी: अस्पताल में समझौते का झांसा देकर महिला से 10 हजार रुपये लेकर फरार