Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 11 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में 24 अक्टूबर को मचेगा धमाल! ‘गरज 2026’ में लाइव परफॉर्म करेंगे अजय हुड्डा

धर्मनगरी वृंदावन में संगीत और मनोरंजन प्रेमियों के लिए एक शानदार आयोजन होने जा रहा है। 24 अक्टूबर को राधाकुंड रोड स्थित स्काई हाई थ्रिल एडवेंचर में भव्य म्यूजिक इवेंट ‘गरज 2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणवी संगीत जगत के लोकप्रिय गायक अजय हुड्डा अपनी लाइव प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे से होगी। लाइव म्यूजिक शो, सिंगिंग नाइट और डीजे नाइट इस आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहेंगे। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों का दावा है कि वृंदावन में इस तरह का आयोजन पहली बार किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के आयोजन में मार्केटिंग कंपनी रिट्रिक्स ग्रोथ एजेंसी सहयोग कर रही है, जबकि इवेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी बिदास वेडिंग्स संभाल रही है।

हरियाणवी गानों के शौकीनों के लिए अजय हुड्डा की लाइव परफॉर्मेंस खास आकर्षण रहने वाली है। आयोजकों को उम्मीद है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी पहुंचेंगे।

स्थान: स्काई हाई थ्रिल एडवेंचर, राधाकुंड रोड, वृंदावन
तारीख: 24 अक्टूबर 2026
समय: शाम 6 बजे से

Previous News

आगरा में सरकारी नौकरी के नाम पर ₹1.25 करोड़ की ठगी! फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजकर बेरोजगारों को बनाया शिकार

Next News

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में जमकर हंगामा, चले जूते-चप्पल! अजय राय और ममता चौधरी के विवाद से मची अफरा-तफरी