Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 11 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में रफ्तार का कहर! रेस लगा रही स्कॉर्पियो-स्विफ्ट झोपड़ी में घुसी, पूर्व प्रधान की मौत

मथुरा के थाना राया क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार के चलते भीषण सड़क हादसा हो गया। गांव सारस के पास स्कॉर्पियो और स्विफ्ट डिजायर कार के बीच कथित तौर पर रेस के दौरान दोनों वाहन अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए। हादसे के बाद स्विफ्ट डिजायर सड़क किनारे बनी झोपड़ी में जा घुसी, जहां सो रहे करीब 80 वर्षीय पूर्व प्रधान अंगद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शी रामबाबू सिंह के अनुसार, दोनों कारें तेज रफ्तार में रेस लगा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में दोनों कारें आपस में भिड़ गईं। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो खेत में जा घुसी, जबकि स्विफ्ट डिजायर पेड़ से टकराते हुए झोपड़ी में घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पेड़ जड़ से उखड़ गया।

हादसे में झोपड़ी में सो रहे पूर्व प्रधान अंगद सिंह कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों कारें गांव सारस की ही हैं। हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है, वहीं बुजुर्ग पूर्व प्रधान की मौत से परिवार में मातम छा गया है। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Previous News

ढाई हजार रुपये के विवाद में युवक को मारी थी गोली, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल

Next News

मथुरा में राजेश हत्याकांड का खुलासा! पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली