Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 04 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
स्मार्ट मीटर उखाड़कर बिजलीघर पहुंचे लोग, जमकर किया प्रदर्शन

हाथरस जिले में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।

सोमवार को कोतवाली सदर क्षेत्र के खोड़ा हजारी गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष एकत्रित होकर मथुरा रोड स्थित ओढ़पुरा बिजलीघर पहुंच गए, जहां उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान लोग अपने-अपने घरों में लगे स्मार्ट मीटर उखाड़कर साथ ले आए और उन्हें बिजली अधिकारियों के सामने रख दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से उनके बिजली बिल में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों ने मांग की कि स्मार्ट मीटर को तत्काल हटाकर प्रीपेड मीटर लगाए जाएं, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

उनका कहना है कि मौजूदा व्यवस्था में बिना रिचार्ज के बिजली नहीं मिलती और रिचार्ज कराने के बावजूद मात्र 10 दिन में ही सप्लाई बंद हो जाती है।प्रदर्शन कर रहे लोगों ने यह भी बताया कि इस समस्या का असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है और परिवार की आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे।

Previous News

असम में BJP की बंपर बढ़त: हिमंत बिस्वा सरमा 41 हजार वोटों से आगे, रुझानों में साफ दिखी जीत

Next News

आगरा में 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल