Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 10 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में चेन छिनैती के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, सोने की चेन और तमंचा बरामद

मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में चेन छिनैती के मामले में पुलिस और एंटी रिवॉर्डेड टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 13 ग्राम की पीली धातु की चेन, वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

मामला 16 सितंबर 2026 का है। पुलिस के अनुसार, कृष्णा विहार टाउनशिप निवासी दीपक सिंह अपनी पत्नी के साथ सर्विस रोड पर टहल रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो से तीन लोगों ने कथित तौर पर झपट्टा मारकर उनके गले से चेन छीन ली और हाईवे की ओर फरार हो गए।

पीड़ित की शिकायत पर थाना रिफाइनरी में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की और उनकी तलाश शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, 9 अक्टूबर की रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर बाद पुल से बरेली हाईवे पर चेकिंग के दौरान प्रकाश और सूरज उर्फ कालिया को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद उनके खिलाफ एक अन्य मुकदमा भी दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश पुत्र हरिओम, निवासी रोशन विहार, थाना जमुनापार, मथुरा और सूरज उर्फ कालिया पुत्र जगदीश, निवासी तेहिया, थाना बरहन, आगरा, हाल निवासी रोशन विहार, मथुरा के रूप में हुई है।

पुलिस ने इनके कब्जे से 13 ग्राम की पीली धातु की चेन, सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल, एक .315 बोर का अवैध तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद करने की जानकारी दी है।

Previous News

तेलंगाना के हॉस्टल में चिकन खाने के बाद 28 छात्राएं बीमार, मचा हड़कंप!

Next News

मथुरा में हत्या के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार, शव छिपाने में इस्तेमाल फावड़ा बरामद