Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 10 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मांट थाना समाधान दिवस में 6 शिकायतें, 2 का मौके पर निस्तारण

मथुरा के मांट थाने में शनिवार को संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में जमीन और चकरोड से संबंधित छह शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के लिए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

थाना मांट परिसर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों की गंभीरता से जांच कर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एडीएम प्रशासन ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

इस दौरान एसडीएम चंद्र भूषण सिंह, सीओ अमरनाथ यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Previous News

13 सूत्रीय मांगों को लेकर नर्सिंग कर्मचारियों का आंदोलन शुरू, काली पट्टी बांधकर किया काम

Next News

‘कुरुभूमि’ फिल्म के जरिए युवाओं को दिया नया संदेश, महाभारत के पात्रों की कहानियों को दिखाया