30 अप्रैल को विद्युत करंट की चपेट में आकर मथुरा शहर के होनहार खिलाड़ी विवेक चतुर्वेदी की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विवेक न केवल अपने परिवार के लिए एक होनहार बेटा था, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों के बीच भी अपनी पहचान बना चुका था।
रविवार को पाली खेड़ा के समीप अचीवर क्रिकेट अकैडमी में राजन चतुर्वेदी के संरक्षण में चतुर्वेदी समाज के क्रिकेट खिलाड़ियों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग और क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने बताया कि विवेक चतुर्वेदी, पुत्र राजेंद्र चतुर्वेदी, महोली की पौर चौबिया पाड़ा का निवासी था और उसकी असमय मृत्यु से पूरे चतुर्वेदी समाज को गहरा आघात पहुंचा है।
कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय विवेक चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना भी की गई।