Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 09 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
महरौली गांव में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर; नामजद आरोपियों पर फायरिंग का आरोप

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव महरौली में मामूली बात को लेकर एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। घायल ने अपने ही गांव के दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गांव महरौली निवासी प्रमोद प्रजापति पुत्र बुधीराम अन्य लोगों के साथ गांव के चौराहे पर बैठे हुए थे। इसी दौरान घायल के आरोप के मुताबिक, गांव के दो भाई वहां पहुंचे और कुछ देर आसपास घूमने के बाद मौका पाकर उसे गोली मार दी।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायल प्रमोद प्रजापति को मथुरा के जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।

घायल प्रमोद का आरोप है कि करीब एक सप्ताह पहले भी आरोपियों ने उसे गोली मारने की धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और घटना के पीछे की वजह को लेकर पुलिस जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Previous News

धौलपुर में पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा की अहम बैठक, जीत की रणनीति पर हुआ मंथन

Next News

जालौन के नए कप्तान बने सुरेश चन्द्र रावत, पुलिस लाइन उरई में हुआ भव्य स्वागत,गार्द ने दी सलामी