Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 04 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ताऊ और चचेरे भाई पर गोली चलाने वाला अपराधी मुठभेड़ मे गिरफ्तार 

मामला थाना बरसाना के ग्राम नंगला इमाम खां का है, जहाँ 19 वर्षीय अभियुक्त कप्तान ने पुरानी रंजिश में अपने ताऊ और भाई पर गोलियां चलाई थीं। तभी से पुलिस इसकी तलाश में जुटी थी।

रविवार देर रात करीब 11:30 बजे, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ऊँचा गांव-रिठौरा मार्ग पर बम्बे की पटरी के पास छिपा है घेराबंदी के दौरान जब पुलिस ने उसे सरेंडर करने को कहा, तो शातिर कप्तान ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से वारदात में इस्तेमाल 12 बोर का एक तमंचा, दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही कुछ नकदी भी जब्त की गई है। 

इस पूरी कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राहुल सिंह, दीपक कुमार और उनकी टीम ने अंजाम दिया।फिलहाल पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। पुलिस का साफ संदेश है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Previous News

चुनाव 2026 LIVE: बंगाल में BJP की आंधी, TMC 100 से नीचे सिमटी; तमिलनाडु में विजय की एंट्री से बदला सियासी खेल

Next News

मथुरा वृंदावन में कुल 210 नावों के हुए पंजीकरण,अभी जारी रहेगा पंजीकरण