Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 06 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अपराध समीक्षा गोष्ठी में एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर

मथुरा। दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद में अपराध की स्थिति एवं पुलिस कार्यवाही की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित विवेचनाओं, शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया।

एसएसपी ने अधिकारियों को अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण को लेकर भी निर्देशित किया गया।

बैठक में अधिकारियों से अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा गया।

Previous News

मथुरा में पद्मश्री रमेश बाबा का गोलोकवास, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Next News

ब्रेकिंग न्यूज़ आगरा में सपा के पुतला दहन के प्रयास पर पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता