Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 05 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दो साल से लापता NEET अभ्यर्थी प्रिंस की तलाश में वृंदावन पहुंचे परिजन, आश्रम के बाहर दुर्व्यवहार का आरोप

वृंदावन से एक परेशान करने वाला मामला सामने आया है। मेरठ निवासी 20 वर्षीय NEET अभ्यर्थी प्रिंस मई 2024 से लापता है। दो साल बीत जाने के बाद भी परिजनों को उसका कोई सुराग नहीं मिला है। सोमवार को बेटे की तलाश में वृंदावन पहुंचे परिजनों ने आश्रम के बाहर उनके साथ दुर्व्यवहार और धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है।

परिजनों के अनुसार, मई 2024 में NEET परीक्षा देने के बाद प्रिंस अपने पिता नेत्रपाल और अन्य परिजनों के साथ वृंदावन दर्शन के लिए आया था। परिजनों का कहना है कि अगले दिन प्रिंस ने एकांतिक वार्तालाप के लिए टोकन लिया और केलिकुंज आश्रम के अंदर गया। आरोप है कि इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

परिजनों के मुताबिक, घटना को करीब दो साल बीत चुके हैं। पुलिस में शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक प्रिंस का कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिवार का कहना है कि बेटे के लापता होने के बाद से पूरा परिवार परेशान है।

सोमवार को एक बार फिर परिजन प्रिंस की तलाश में वृंदावन पहुंचे और आश्रम के बाहर जानकारी जुटाने का प्रयास किया। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ अभद्रता की और उन्हें वहां से जाने के लिए कहा।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए प्रिंस की तलाश कराने और उसे जल्द बरामद करने की गुहार लगाई है।

फिलहाल, प्रिंस के लापता होने की परिस्थितियों और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच का विषय है। मामले में संबंधित आश्रम प्रबंधन और पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है।

Previous News

अयोध्या में सपा का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Next News

वोट चोरी के मुद्दे पर मथुरा कांग्रेस की प्रेसवार्ता, जेल से लौटे कार्यकर्ताओं का किया स्वागत