Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 05 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
काम पर वापस लेने की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने उठाई आवाज, डीएम को सौंपा ज्ञापन

मथुरा में प्रशिक्षित सफाई कर्मियों को काम पर वापस लिए जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर एकता संघ ने आवाज उठाई है। संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर करीब 540 प्रशिक्षित सफाई कर्मियों को काम पर वापस लेने और उनकी लंबित समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।

ज्ञापन में संघ की ओर से बताया गया कि पिछले करीब तीन महीने से प्रशिक्षित सफाई कर्मियों को काम पर वापस लिए जाने की मांग की जा रही है। इसी मांग को लेकर 22 सितंबर को करीब 540 कर्मचारी नगर निगम पहुंचे थे और अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखी थी।

संघ के अनुसार, अपर नगर आयुक्त प्रियंका सिंह की ओर से आश्वासन दिया गया था कि 10 से 15 दिन का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सफाई कर्मियों को 25 सितंबर तक काम पर लिया जाएगा। लेकिन निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

इसके बाद नगर आयुक्त की ओर से मामले के समाधान के लिए एक समिति गठित की गई थी। संगठन का कहना है कि समिति को 30 सितंबर तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी थी, लेकिन तय समय सीमा तक रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई।

अब सफाई कर्मियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर करीब 540 प्रशिक्षित कर्मियों को जल्द से जल्द काम पर वापस लेने और उनकी लंबित समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।

सफाई कर्मियों का कहना है कि लंबे समय से मामला लंबित होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले में जल्द निर्णय लेने की मांग की है।

Previous News

ग्राम सभाओं ने लिया बाल विवाह के खात्मे का संकल्प, सदरग संस्था ने सरकार की पहल का किया स्वागत

Next News

पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह चौहान को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार