Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 05 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में ई-रिक्शा का कहर! युवक की दो उंगलियां कटीं, हाथ में गंभीर फ्रैक्चर

कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ई-रिक्शा की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पत्थरपुरा स्थित दिल्ली वाली धर्मशाला के पास हुआ, जहां अपने घर से नीचे उतर रहे रजत चौधरी पुत्र स्वर्गीय दिनेश चौधरी को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में युवक के बाएं हाथ की दो उंगलियां कटकर अलग हो गईं, जबकि दो अन्य उंगलियों समेत पूरे हाथ में गंभीर फ्रैक्चर बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

परिजनों ने आनन-फानन में घायल युवक को उपचार के लिए मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

वहीं, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके से ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Previous News

540 सफाई कर्मियों का फूटा गुस्सा, काम पर वापसी की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Next News

मथुरा में कार और ट्रैक्टर टकराने पर दो पक्ष भिड़े:भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष पर TSI से मारपीट का आरोप; 3 पर FIR