Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 05 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सदर बाजार में मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के “मिशन शक्ति फेज-5.0” के द्वितीय चरण के तहत मथुरा पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना सदर बाजार की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय, गुड टच-बैड टच, महिला अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बस, रास्ते या किसी सार्वजनिक स्थान पर मनचलों एवं शोहदों द्वारा छेड़खानी की घटना होने पर डरने या चुप रहने की आवश्यकता नहीं है। ऐसी स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

पुलिस टीम ने महिलाओं को 1090 वीमेन पावर लाइन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि छेड़खानी अथवा उत्पीड़न की स्थिति में इस हेल्पलाइन का सहारा लिया जा सकता है। साथ ही नजदीकी थाने पहुंचकर तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के लिए भी जागरूक किया गया।

सोशल मीडिया को लेकर भी किया सचेत

मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को व्हाट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी। पुलिस ने निजी जानकारी, फोटो और जरूरी दस्तावेज अनजान लोगों के साथ साझा नहीं करने तथा किसी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की स्थिति में सतर्क रहने के लिए कहा।

इसके अलावा महिलाओं एवं बालिकाओं को यातायात नियमों के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस ने स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ परिवार और आसपास के लोगों को भी नियमों के प्रति जागरूक करने की अपील की।

जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि जरूरत पड़ने पर 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा और 1930 साइबर हेल्पलाइन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की छेड़खानी, उत्पीड़न, महिला अपराध, साइबर अपराध या आपात स्थिति में बिना डर के पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन से सहायता लें।

मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, उन्हें आत्मरक्षा के प्रति सक्षम बनाने और अपराध की स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित करना है।

Previous News

राया में मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Next News

बलदेव में मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक