Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 04 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कांग्रेस पार्षद के पति की संदिग्ध मौत, पत्नी से विवाद की बात आई सामने

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र की जयंतीपुर मियां कॉलोनी में कांग्रेस पार्षद रुबी के पति सद्दाम की शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के मुताबिक, घटना रात करीब डेढ़ बजे की है। बताया जा रहा है कि सद्दाम का अपनी पत्नी रुबी से करीब दो साल से विवाद चल रहा था और रुबी मायके में रह रही थीं। घटना से कुछ समय पहले सद्दाम ने पत्नी को फोन कर अलविदा कहा था। इसके बाद परिजनों ने उन्हें कमरे में गंभीर हालत में पाया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

दरवाजों पर ताले, गलियों में खामोशी… लेकिन हर रात गाँव की रखवाली करते हैं ग्राम प्रहरी अमर सिंह

Next News

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पेट्रोलिंग गाड़ी से टकराकर Honda City में लगी आग