Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 04 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हाथरस: प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ा मामला, 3 महीने से लापता किशोर बरसाना से सकुशल बरामद

हाथरस के सादाबाद क्षेत्र से पिछले 3 महीने से लापता 16 वर्षीय किशोर अनुज को पुलिस ने मथुरा के बरसाना स्थित लाडली दास आश्रम से सकुशल बरामद कर लिया है। संत प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम से जुड़ा यह बहुचर्चित मामला वृंदावन से लेकर बरसाना तक हड़कंप का कारण बना हुआ था। पुलिस ने बच्चे को परिजनों को सौंप दिया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सादाबाद निवासी अनुज 3 महीने पहले अचानक अपने घर से लापता हो गया था। बाद में परिजनों को जानकारी मिली कि उसने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम में दीक्षा ले ली है और वह अब घर वापस नहीं जाना चाहता। कई महीनों तक किशोर का कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने उसके साथ अनहोनी या गायब किए जाने की आशंका जताई और केली कुंज आश्रम के बाहर धरना शुरू कर दिया।

परिजनों के धरने से आश्रम प्रबंधन में हड़कंप मच गया और तरह-तरह के सवाल उठने लगे। धरने की खबर मिलते ही अनुज वहां से निकलकर बरसाना के राधा बाग मार्ग स्थित लाडली दास आश्रम में जाकर रहने लगा। सूचना मिलते ही हाथरस की सादाबाद पुलिस ने मथुरा पुलिस की मदद से छापेमारी कर किशोर को लाडली दास आश्रम से बरामद कर लिया। हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बच्चे की सकुशल बरामदगी की पुष्टि की है।

Previous News

संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम से गायब 16 वर्षीय किशोर बरसाना से बरामद, 3 महीने बाद परिजनों को सौंपा

Next News

स्नातक निर्वाचन को लेकर भाजपा ने कसी कमर, 1427 मतदाताओं को साधने की बनाई रणनीति