Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 03 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट और बदसलूकी का आरोप, SSP कार्यालय पहुंचा परिवार

मथुरा। जैंत थाना क्षेत्र के नगला ब्राह्मण गांव में बच्चों के विवाद को लेकर महिला से मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। पीड़िता मुन्नी देवी ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के अनुसार, 30 सितंबर की शाम गांव की चामड़ पर बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बात को लेकर कुछ लोग पीड़िता के घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

पीड़िता का आरोप है कि उनके साथ बदसलूकी की गई और जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से मारपीट की गई। इस दौरान जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। बीच-बचाव करने पहुंची मुस्तरी के साथ भी धक्का-मुक्की किए जाने की बात कही गई है।

पीड़िता का कहना है कि मारपीट में उन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं। घटना के संबंध में थाना जैंत में लिखित शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए परिजन शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।

हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बयान के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Previous News

प्रेमानंद महाराज के समर्थन में उतरे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, मीडिया पर साधा निशाना

Next News

ट्रकों से ACM डिवाइस चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 7 लाख की 10 डिवाइस बरामद