Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 03 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में 23 अक्टूबर से सजेगा भव्य रामलीला महोत्सव, पोस्टर और आमंत्रण कार्ड का हुआ विमोचन

वृंदावन। श्री रामलीला कमेटी वृंदावन ट्रस्ट (पंजीकृत) के तत्वावधान में आगामी 23 अक्टूबर से 5 नवंबर तक भव्य रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। रामलीला का मंचन श्री रंगजी के बड़ा बगीचा मैदान में होगा।

शनिवार को वृंदावन गार्डन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान रामलीला महोत्सव के पोस्टर एवं आमंत्रण कार्ड का विमोचन किया गया। कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि वृंदावन में रामलीला मंचन की यह परंपरा सवा सौ साल से भी अधिक पुरानी है, जिसे इस वर्ष और भव्य रूप देने की तैयारियां की जा रही हैं।

कमेटी के अनुसार इस बार रामलीला का मंचन श्री राधा सर्वेश्वर लीला संस्थान के आचार्य सौरभ द्विवेदी के निर्देशन में किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

आयोजकों ने बताया कि महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं और दर्शकों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का मंचन देखने को मिलेगा। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भी उत्साह है।

 
 
Previous News

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: नई दिल्ली-आगरा इंटरसिटी समेत दोनों ट्रेनों का संचालन रद्द

Next News

प्रेमानंद महाराज के समर्थन में उतरे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, मीडिया पर साधा निशाना