Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 03 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा जिला अस्पताल में मेडिकल के दौरान भिड़े आरोपी-पीड़ित पक्ष, जमकर मारपीट से मची अफरा-तफरी

आगरा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जिला अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंचे आरोपी और पीड़ित पक्ष आपस में भिड़ गए। गुलाबगंज मामले से जुड़े करीब सात लोग मेडिकल कराने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान मेडिकल प्रक्रिया के बीच दोनों पक्षों के बीच अचानक विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

अस्पताल परिसर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने से वहां मौजूद मरीजों, तीमारदारों और अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अचानक हुए हंगामे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया और मामले को शांत कराया।

बताया जा रहा है कि गुलाबगंज मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। मेडिकल के लिए एक ही स्थान पर पहुंचने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद कहासुनी बढ़ी और दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। मामला थाना रकाबगंज क्षेत्र के जिला अस्पताल का बताया जा रहा है।

Previous News

एक के बाद एक लापता लोगों के परिजन पहुंचे प्रेमानंद आश्रम, अब नोएडा की बेटी की तलाश में परिवार ने लगाई गुहार

Next News

पार्षदों से मुलाकात का दिन और समय तय, नगर आयुक्त ने जारी किए निर्देश