मथुरा/वृंदावन। 2 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी मथुरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने संयुक्त रूप से वृंदावन के प्रमुख मार्गों, मंदिरों, परिक्रमा मार्ग एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम आवागमन और सुरक्षित दर्शन व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
इसके बाद जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ श्री बांके बिहारी मंदिर के आसपास के मार्गों पर पैदल गश्त की और मौके पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को लगातार प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।