Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 02 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में भगवान परशुराम शोभा यात्रा समिति ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा का दिया संदेश

मथुरा में भगवान परशुराम शोभा यात्रा समिति की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। चौक बाजार स्थित गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम शोभा यात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राम गोपाल शर्मा ने गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों और सदस्यों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और उनके विचारों पर अपने विचार रखे।

इस दौरान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राम गोपाल शर्मा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में महात्मा गांधी के बताए सत्य, अहिंसा और सद्भावना के मार्ग पर चलना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा के माध्यम से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है।

वहीं समिति के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित बंसीलाल शर्मा ने कहा कि सत्य और अहिंसा सबसे बड़ी शक्ति हैं। सत्य से शांति का मार्ग प्रशस्त होता है और शांति के माध्यम से समाज को मजबूत बनाया जा सकता है।

समिति के सचिव अजय शर्मा एवं सुनील शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने देश को “जय जवान, जय किसान” का संदेश दिया और कठिन परिस्थितियों में देश का नेतृत्व करते हुए सैनिकों का मनोबल बढ़ाया।

कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में सत्य, अहिंसा, सद्भाव एवं राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Previous News

लापता किशोर की तलाश में वृंदावन आश्रम के बाहर धरना, परिजनों ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Next News

मथुरा में वांछित आरोपी गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद