Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 02 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
चित्रांश सेवा संस्थान ने मनाई लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती

मथुरा में 2 अक्टूबर के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस मौके पर सरकारी विभागों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महान विभूतियों को याद किया।

इसी क्रम में शुक्रवार को अखिल भारतीय चित्रांश सेवा संस्थान के बैनर तले स्टेट बैंक चौराहे के समीप पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा के आदर्शों को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके बताए आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोज सक्सेना, सुरेश आनंद, धीरेंद्र, तुलसी, विजय सक्सेना, नरेंद्र कुलश्रेष्ठ, डॉ. साधना सक्सेना, रुचि सक्सेना, राज सक्सेना सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, उनके संघर्ष और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

Previous News

छेड़खानी से साइबर अपराध तक ,महिला थाने की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक,बताए बचाव के तरीके

Next News

रुड़की में नशे में धुत चालक का तांडव! तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर