मथुरा के थाना गोवर्धन पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 160 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 6:50 बजे थाना गोवर्धन पुलिस टीम ने डीग रोड से करीब 70 मीटर दूर नए ई-रिक्शा मार्ग के पास से साहिल उर्फ सोहिल पुत्र हनीफ, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी अकातिया, थाना गोवर्धन, को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 160 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ बरामद हुआ। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना गोवर्धन में मु0अ0सं0 518/2026, धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ गोवर्धन थाने में पहले से भी एक मुकदमा दर्ज है, जिसमें बीएनएस, आईटी एक्ट और आर्म्स एक्ट की धाराएं शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चौधरी सतेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल उपनीश बाबू, कांस्टेबल प्रीत कुमार और कांस्टेबल राहुल बाल्यान शामिल रहे।