Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 01 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गांव-गांव डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर जोर, मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

लखनऊ, 1 अक्टूबर 2026। प्रदेश की ग्राम पंचायतों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण नागरिकों को स्थानीय स्तर पर तकनीक आधारित सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर की अध्यक्षता में विधान भवन स्थित कक्ष संख्या-62 में महत्वपूर्ण बैठक हुई।

बैठक में ग्राम पंचायतों में आधार सेवा केंद्र स्थापित करने, ग्राम पंचायत सचिवों को स्मार्ट मोबाइल फोन उपलब्ध कराने, डिजिटल ग्राम योजना और डिजिटल लाइब्रेरी फेज-2 से जुड़े कार्यों की प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में आधार सेवा केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि ग्रामीण नागरिकों को डिजिटल और नागरिक सेवाओं के लिए दूर न जाना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में डिजिटल ग्राम योजना और डिजिटल लाइब्रेरी फेज-2 के कार्यों को भी तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि डिजिटल तकनीक ग्रामीण विकास और नागरिक सुविधाओं का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है। पंचायतों में डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ने से विभागीय कार्यों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी स्थानीय स्तर पर विभिन्न सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

बैठक में प्रमुख सचिव पंचायती राज रविंद्र, निदेशक पंचायती राज अमित कुमार सिंह, एमडी यूपीसीएल जसजीत कौर, एमडी यूपीडेस्को आकांक्षा राणा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Previous News

हत्या के मामले में अभियुक्त को आजीवन कारावास, 30 हजार रुपये का अर्थदंड

Next News

पुलिस पार्टी पर फायरिंग और चोरी के वाहनों के मामले में आरोपी को 9 साल 8 माह की सजा