Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 01 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गोवर्धन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को उसके घर से पकड़ा गया और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 को शाम करीब 7:15 बजे थाना गोवर्धन पुलिस टीम ने आरव उर्फ नारायण तिवारी पुत्र शंकरलाल तिवारी, निवासी आदमपुर, थाना शेरगढ़, जनपद मथुरा, उम्र करीब 25 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार किया।

आरोपी मु0अ0सं0 512/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना गोवर्धन में वांछित बताया गया था। गिरफ्तारी के बाद थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी थाना गोवर्धन और थाना शेरगढ़ में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चौधरी सतेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल उपनीश बाबू, कांस्टेबल प्रीत कुमार, विशाल चौहान, मोहित कुमार और सचिन शर्मा शामिल रहे।

Previous News

वृंदावन पुलिस ने 350 ग्राम गांजे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

Next News

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कृष्ण कुटीर में आवासित माताओं को वितरित किए जाएंगे वस्त्र