Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 01 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
S.I.T.M Computer Education को मिला “India’s Best 100 Institute Award 2026”, शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

मथुरा। शिक्षा और कंप्यूटर प्रशिक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे S.I.T.M Computer Education को मुंबई में आयोजित “India’s Best 100 Institute Award Show 2026” में सम्मानित किया गया। 27 सितंबर 2026 को आयोजित समारोह में देशभर से शिक्षा और प्रशिक्षण क्षेत्र से जुड़े संस्थानों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

S.I.T.M Computer Education की ओर से शुभम शर्मा और पवन शर्मा ने समारोह में सहभागिता की और संस्थान की ओर से सम्मान एवं अवॉर्ड प्राप्त किया। कार्यक्रम में संस्थान की ओर से विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगारपरक कौशल उपलब्ध कराने के प्रयासों को रेखांकित किया गया।

समारोह के दौरान मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा ने संस्थान के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। वहीं DITRP OPC Pvt. Ltd. के डायरेक्टर साठे सर की ओर से संस्थान को “Excellence in Education Award 2026” से भी सम्मानित किया गया।

संस्थान के अनुसार, विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक जानकारी देने के बजाय प्रैक्टिकल और रोजगारपरक कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाता है। यहां CCC, DOAP, ADCA, Tally with GST, Python, Java, O Level, Website Development और Digital Marketing समेत विभिन्न कंप्यूटर एवं डिजिटल स्किल कोर्स संचालित किए जाते हैं।

S.I.T.M Computer Education, Sunshine Institute of Technology and Management, के निदेशक शुभम शर्मा और पवन शर्मा ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे संस्थान की पूरी टीम, विद्यार्थियों और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि संस्थान का प्रयास विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, डिजिटल स्किल और रोजगारपरक प्रशिक्षण से जोड़ना जारी रखना है।

Previous News

BJP विधायक राजेश चौधरी को धमकी के बाद SSP से मिले भाजपाई, पुलिस ने शुरू की जांच

Next News

आगरा के फतेहाबाद में हिस्ट्रीशीटर की हत्या, खेत में चारपाई पर सोते समय धारदार हथियार से हमला