Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 30 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा के मालपुरा में अवैध दवा गोदाम पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, बड़ी मात्रा में दवाएं बरामद

आगरा। मालपुरा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित दवा गोदाम पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने गोदाम की जांच कर वहां रखी दवाओं के संबंध में जरूरी दस्तावेज और लाइसेंस की जानकारी जुटाई।

छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में दवाइयां मिलने की जानकारी सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवाओं के नमूने लिए और स्टॉक से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

अधिकारियों ने दवाओं के भंडारण और बिक्री से जुड़े नियमों के उल्लंघन की आशंका को देखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध दवा कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया।

Previous News

मगोर्रा पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Next News

OpenAI ने लॉन्च किया ‘Dots’ AI Agent, अब AI करेगा आपके लिए लगातार काम