Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 30 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा के कमला नगर में फ्लैट में लगी भीषण आग, रेस्क्यू कर लोगों को बाहर निकाला

आगरा। कमला नगर क्षेत्र में एक फ्लैट में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

फ्लैट में आग लगने के बाद धुआं तेजी से फैल गया, जिसके चलते अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य किया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Previous News

मथुरा में बंदरों का आतंक, मासूम बच्चे पर किया हमला; CCTV वीडियो वायरल

Next News

आगरा में ज्ञानेश कुमार के आवास पर पुश्तैनी घर की सुरक्षा पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस-प्रशासन से उठाए सवाल