Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 30 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
25 हजार के दो इनामी साइबर ठग गुजरात से गिरफ्तार, 20 फर्जी सिम और 2 मोबाइल बरामद

डीग, राजस्थान। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन काउंटडाउन” के तहत डीग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के एक मामले में 25-25 हजार रुपये के इनामी दो आरोपियों को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 20 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, डीग पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के., आईपीएस के निर्देशन में साइबर अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत थाना जालूकी पुलिस, डीएसटी टीम और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 175 फर्जी सिम कार्ड से जुड़े साइबर प्रकरण में वांछित आरोपी राहुल और उसके सहयोगी शाह अनुप को सूरत, गुजरात से गिरफ्तार किया।

पुलिस का आरोप है कि दोनों आरोपी सिम कार्ड विक्रेता बनकर गरीब और सीधे-साधे लोगों की आईडी का इस्तेमाल कर फर्जी सिम कार्ड जारी करवाते थे और इन्हें साइबर ठगों को ऊंचे दामों पर बेचते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और 20 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं। दोनों से पूछताछ कर साइबर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Previous News

यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, दो घायल

Next News

शराब पीने से टोकना पड़ा भारी, महिला की लाठी-डंडों से पीटकर मौत