Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 29 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, जैत पुलिस ने दबोचा

मथुरा। थाना जैत पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ग्राम मघेरा चौराहा, बाटी रोड की तरफ से गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान आकाश पुत्र रामकिशोर, निवासी रमपुरा लोहरई, थाना बसरेहर, जनपद इटावा, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी थाना जैत में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 573/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस में वांछित था। जैत पुलिस टीम ने 29 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10:15 बजे कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सोनू कुमार, उपनिरीक्षक संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल अंकित कौशिक और रिजर्व आरक्षी कुलभूषण रवि शामिल रहे।

Previous News

मथुरा पुलिस लाइन में नए चिल्ड्रेन पार्क का उद्घाटन, प्रवेश द्वार और कैफेटेरिया का हुआ लोकार्पण

Next News

मथुरा में दुष्कर्म के आरोपी को 11 साल की कठोर सजा, कोर्ट ने लगाया 30 हजार का जुर्माना