Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 02 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
तरबूज तोड़ने पर 13 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, खेत में मिला खून से लथपथ शव

आगरा में एक बच्चे की खेत में तरबूज तोड़ने को लेकर चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जब बच्चे का शव खेत में पड़ा हुआ मिला तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना बसई जगनेर क्षेत्र के सोनी खेड़ा गांव का है। गांव में नरेश कुशवाह अपने परिवार के साथ रहते थे।

उनके 13 साल का बेटा था, जिसका नाम अवनी था। नरेश के गांव में स्थित अपना खेत दूसरे व्यक्ति को बंटाई के लिए दिया था। खेत में तरबूज की खेती हो रही थी।  शुक्रवार की दोपहर को नरेश का बेटा अवनी खेत में तरबूज लेने के लिए गया था, जब वह देर शाम तक वापस नहीं आया तो परी आर को शक हुआ, उसकी खोजबीन की गई तो अवनी का शव खेतों में खून से लथपथ पड़ा हुआ था।

उसके शरीर को चाकुओं से गोदा गया था। शव पास ही थैली में एक तरबूज और चाकू पड़ा हुआ था। 13 साल के मासूम अवनी का शव देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई और जांच पड़तला शुरू कर दी। मृतक बच्चे के पिता नरेश ने आरोप लगाया है कि जिन लोगों को खेत बंटाई के लिए दिया था, उन्होंने ही खेत में से तरबूज तोड़ने की वजह से अवनी की हत्या की है।

देर रात तक परिजन हंगामा करने लगे, और शव को खेत में ही पड़ा रहने दिया। सूचना पर डीसीपी आदित्य भी पहुंच गए, और फिर पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया, जिसके बाद बच्चे के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Previous News

शकूरबस्ती से मथुरा जंक्शन तक चलेगी अतिरिक्त ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

Next News

झांसी में भाजपा नेता गिरफ्तार, IPL सट्टा नेटवर्क से जुड़े 100 करोड़ के लेनदेन का आरोप