Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 29 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार को हथकड़ी लगाकर कार्यकर्ताओं ने पहुंचाया जेल

मथुरा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मथुरा में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता होली गेट से जिला जेल तक प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के नाम का प्रतीकात्मक पुतला तैयार कर उसे हथकड़ियों में जकड़ा और जेल तक लेकर गए।**

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर पार्टी की ओर से देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जाने की बात कही गई है।

मथुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराने के लिए प्रतीकात्मक रूप से ज्ञानेश कुमार को हथकड़ी लगाकर जेल तक पहुंचाने का प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा।

Previous News

फार्मेसी सप्ताह में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, रंगोली से लेकर मॉडल प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

Next News

विश्व हृदय दिवस पर जिला अस्पताल में जागरूकता शिविर, लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच