मथुरा जिले में बढ़ते थार के आतंक और लगातार तोड़े जा रहे ट्रैफिक रुल्स के विरुद्ध आज ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने SP ट्रैफिक को एक ज्ञापन सौंपा उन्होंने कहा कि मथुरा जिले में लगातार थार गाड़ियों का आतंक बढ़ता जा रहा है बीते दिनों हमें कुछ ऐसी घटनाएं भी देखने को मिला
जहा चंदनवन में एक युवती को अपना पैर भी गवाना पड़ा इसके अलावा मोहाली रोड पर भी लगातार थार गाड़ी का आतंक देखा जाता है इतना ही नहीं मथुरा शहर में लगातार मोडिफाइड साइलेंसर वाले वहां भी चलाए जा रहे हैं उन्होंने एक और मामला उठाते हुए कहा कि स्टेट बैंक की तरफ बाग़ बहादुर चौकी से कुछ वाहन रोंग साइड आते हैं इससे सड़क हादसों में वृद्धि होती है लोग चंद मिनट को बचाने के लिए जान हथेली पर लेकर चल रहे हैं इन सब पर ट्रैफिक पुलिस जल्द से जल्द पुलिस लगाम लगाए