Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 02 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में प्रेमी-प्रेमिका की मौत: युवती की हत्या के बाद युवक ने लगाई फांसी

वृंदावन। थाना क्षेत्र के पानीघाट स्थित दुर्गा परम कॉलोनी में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक युवक और युवती के शव एक ही कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार अलीगढ़ निवासी अनीता देवी ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी बहन राधिका (28) और एक युवक का शव वृंदावन में किराए के मकान में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों की पहचान राधिका और सुभाष ठाकुर (30), निवासी छाता के रूप में की।

बताया जा रहा है कि राधिका पिछले करीब 10 वर्षों से वृंदावन में किराए पर रह रही थी। उसका पहले विवाह हुआ था, जो बाद में टूट गया। इसी दौरान उसकी सुभाष से नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शुक्रवार रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने पहले युवती का दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद उसी कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Previous News

नाविकों को बड़ी राहत: नगर निगम ने घटाया रजिस्ट्रेशन शुल्क, जल्द शुरू होगा नाव संचालन

Next News

मथुरा जिला जेल में पूर्व फौजी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप