Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 29 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तान पहुंचा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, SCO बैठक में आलोक डिमरी कर रहे अगुवाई; PM मोदी को मिल सकता है न्योता

नई दिल्ली/इस्लामाबाद। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय प्रतिनिधिमंडल शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के काउंसिल ऑफ नेशनल कोऑर्डिनेटर्स की बैठक में हिस्सा लेने के लिए इस्लामाबाद पहुंचा है। भारत की ओर से विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और SCO के नेशनल कोऑर्डिनेटर आलोक डिमरी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। बैठक 28 से 30 सितंबर तक आयोजित की जा रही है।

यह बैठक पाकिस्तान की 2026-27 की SCO अध्यक्षता के तहत पहली नेशनल कोऑर्डिनेटर्स बैठक है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार इसमें सदस्य देशों के बीच सहयोग, आगामी बैठकों एवं कार्यक्रमों की तैयारी और पाकिस्तान की अध्यक्षता के दौरान होने वाली गतिविधियों के कार्यक्रम पर चर्चा की जा रही है।

अगस्त 2027 में पाकिस्तान में होगा SCO शिखर सम्मेलन

इस बैठक को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पाकिस्तान अगस्त 2027 में SCO काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ स्टेट की बैठक की मेजबानी करेगा। मौजूदा बैठक में अगले वर्ष होने वाले इस बड़े सम्मेलन की तैयारियों पर भी चर्चा हो रही है।

पाकिस्तान पहले संकेत दे चुका है कि मेजबान होने के नाते SCO के सभी सदस्य देशों के नेताओं को निमंत्रण भेजा जाएगा। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी 2027 के SCO शिखर सम्मेलन के लिए पाकिस्तान से निमंत्रण मिलने की संभावना है। हालांकि, भारत की ओर से प्रधानमंत्री की संभावित भागीदारी को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

भारत और पाकिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के बावजूद भारत SCO के बहुपक्षीय मंचों में भागीदारी करता रहा है। 2024 में तत्कालीन SCO हेड्स ऑफ गवर्नमेंट बैठक के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी इस्लामाबाद गए थे।

Previous News

उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग, DAV और MBPG कॉलेज में दिखा चुनावी उत्साह

Next News

PoK में फिर तेज हुआ ‘आजादी आंदोलन’, LoC के पास 25 हजार लोगों का प्रदर्शन; पाकिस्तान के खिलाफ लगे नारे