Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 02 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
इंडक्शन चूल्हा बना मासूम के लिए जानलेवा, गर्म दूध गिरने से 5 माह की बच्ची झुलसी

मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां इंडक्शन चूल्हे पर गर्म हो रहा दूध एक पांच माह की मासूम बच्ची के लिए घातक साबित हो गया।

जानकारी के अनुसार, घर में गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते इंडक्शन चूल्हे पर दूध गर्म किया जा रहा था। इसी दौरान पास में खेल रही 5 माह की बच्ची दिव्यांशी अचानक दूध के भगोने के करीब पहुंच गई और भगोना पलट गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।

घटना के तुरंत बाद परिजन बच्ची को मथुरा के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। बच्ची की दादी ने बताया कि समय पर गैस सिलेंडर न मिलने के कारण उन्हें मजबूरी में इंडक्शन चूल्हे का उपयोग करना पड़ रहा है।

फिलहाल मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है।

Previous News

ननिहाल से लौट रहे तीन भाइयों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Next News

40 वर्षों से चली आ रही परंपरा: नरसिंह पूर्णिमा पर भव्य नृसिंह-वराह लीला का मंचन