वृंदावन (मथुरा)। थाना वृंदावन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के दो जेंट्स पर्स और एक अवैध छुरा बरामद किया है। दोनों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार 27 सितंबर 2026 को शाम 5:41 बजे बिहारी जी चौकी क्षेत्र की गंदी गली के पश्चिम दिशा में करीब तीन किलोमीटर दूर गश्त के दौरान अतुल उर्फ भोला (24) निवासी अतरौली, अलीगढ़ और रंजीत उर्फ राहुल (30) निवासी पाली, थाना मोगर्रा को गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी के आधार पर थाना वृंदावन में मु.अ.सं. 653/2026 के तहत धारा 317(5) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रंजीत के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, चोरी, लूट और आबकारी अधिनियम समेत कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार, उपनिरीक्षक शिवकुमार शर्मा तथा पुलिस टीम के अन्य जवानों ने अंजाम दिया।