Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 28 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मेरठ में आज़ाद समाज पार्टी नेता के करीबी शान मोहम्मद पर पुलिस का बड़ा एक्शन

मेरठ में आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के करीबी बताए जा रहे शान मोहम्मद के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसकी अवैध संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मेरठ पुलिस के अनुसार, शान मोहम्मद पर हत्या, रंगदारी, अवैध वसूली और अन्य गंभीर मामलों समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि वह लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों के जरिए अवैध संपत्ति अर्जित कर रहा था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शान मोहम्मद से जुड़ी संपत्तियों का चिन्हांकन कर जब्ती की कानूनी प्रक्रिया शुरू की। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया।

Previous News

हिमाचल का सबसे धनी शक्तिपीठ: चामुंडा मंदिर में 3 किलो सोना और 6 क्विंटल चांदी

Next News

ताजमहल में फोटोग्राफरों के बीच मारपीट, पर्यटकों के सामने जमकर चले लात-घूंसे