Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 28 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कागजों में सड़क निर्माण के आदेश, धरातल पर काम का इंतजार वार्ड 36 के लोग पहुंचे नगर निगम, दिया धरना

मथुरा-वृंदावन नगर निगम के वार्ड संख्या 36 में सड़क निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय पर धरना दिया। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सड़क निर्माण के आदेश जारी होने के बावजूद जमीनी स्तर पर काम शुरू नहीं हुआ है।

 वार्ड 36 के बड़ी संख्या में निवासी नगर निगम पहुंचे और अपर नगर आयुक्त प्रियंका सिंह को अपनी समस्या से अवगत कराया। लोगों का कहना है कि खराब सड़क के कारण रोजाना आवागमन में भारी परेशानी होती है, जबकि निर्माण की स्वीकृति केवल कागजों तक सीमित रह गई है।

स्थानीय नागरिकों के मुताबिक, इस मुद्दे पर पहले भी कई बार नगर निगम अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन लंबे समय से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। समस्या के समाधान में हो रही देरी को लेकर क्षेत्रवासियों ने नगर निगम कार्यालय में धरना देकर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।

वहीं, अपर नगर आयुक्त प्रियंका सिंह ने प्रदर्शनकारियों को सड़क निर्माण की समस्या का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।

Previous News

गोवर्धन में पुलिस एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी मुस्ताक उर्फ को किया गिरफ्तार

Next News

कुसुम सरोवर में सैकड़ों मछलियां मृत, दुर्गंध से श्रद्धालु परेशान