Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 01 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा ट्रैफिक जाम: जाम ने छीनी जिंदगी — एम्बुलेंस फंसी, करंट से घायल युवक की मौत

मथुरा। शहर में एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोतवाली क्षेत्र के महोली पौर निवासी होनहार युवा विवेक चतुर्वेदी की करंट लगने से मौत हो गई, लेकिन इस हादसे को और भयावह बना दिया शहर के भीषण जाम और अव्यवस्था ने।

बताया जा रहा है कि देर शाम विवेक को अचानक करंट लग गया। आसपास के लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन मसानी रोड पर शादी समारोहों के चलते बारात घरों के बाहर सैकड़ों पर वाहन खड़े थे, जिससे एम्बुलेंस को निकलने तक का रास्ता नहीं मिल सका।

एक तरफ एम्बुलेंस में जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक था, तो दूसरी तरफ सड़क पर जश्न और लापरवाही का माहौल। कीमती समय जाम में ही निकल गया और जब तक विवेक अस्पताल पहुंचा, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

यह सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे शहर के लिए चेतावनी है। अगर व्यवस्था नहीं सुधरी, तो ऐसी घटनाएं आगे भी होती रह सकती हैं।

Previous News

क्रूज हादसा: 9 की मौत, 8 लापता — मां-बेटे की तस्वीर ने झकझोरा, पीएम ने जताया शोक

Next News

यमुना शुद्धिकरण की मांग को लेकर समाजसेवी का अनोखा प्रदर्शन, बालू से स्नान कर जताया विरोध ।