Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 27 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
झांसी–आगरा कैंट एक्सप्रेस का मथुरा तक विस्तार, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात

मथुरा। भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आगरा कैंट एक्सप्रेस को अब मथुरा जंक्शन तक विस्तारित करने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले से झांसी, आगरा और मथुरा के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सीधी रेल सुविधा का लाभ मिलेगा।

रेलवे के अनुसार विस्तारित सेवा के तहत ट्रेन झांसी से शाम 4:00 बजे रवाना होकर रात 11:00 बजे मथुरा पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन मथुरा से सुबह 5:05 बजे चलकर दोपहर 12:50 बजे झांसी पहुंचेगी।

ट्रेन का वाणिज्यिक ठहराव राजा की मंडी, रुनकता, दीन दयाल धाम और बाद स्टेशनों पर भी प्रस्तावित किया गया है, जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

रेलवे के इस निर्णय को मथुरा और आगरा मंडल के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है, क्योंकि अब झांसी की ओर आवागमन के लिए उन्हें एक अतिरिक्त और सुविधाजनक रेल विकल्प उपलब्ध होगा।

Previous News

गोरखपुर में रवि किशन के घर के बाहर भरा पानी, लोगों ने लगाए 'स्पेन-स्पेन' के नारे

Next News

औली में सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़, फायर सर्विस ने मुस्तैदी से खोला रास्ता