उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना महावन की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं के लिए जागरूकता अभियान चलाया।
अभियान के दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, महिला अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि बस, रास्ते या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर छेड़छाड़ अथवा उत्पीड़न की घटना होने पर डरने के बजाय तुरंत 1090 वीमेन पावर लाइन या निकटतम थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) का सुरक्षित उपयोग करने तथा साइबर अपराधों से सतर्क रहने के बारे में भी महिलाओं को जागरूक किया गया। टीम ने यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया।
महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन
-
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
-
1090 – वीमेन पावर लाइन
-
181 – महिला हेल्पलाइन
-
112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
-
108 – एम्बुलेंस सेवा
-
102 – गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस
-
1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
-
101 – अग्निशमन सेवा
-
1930 – साइबर हेल्पलाइन
थाना महावन पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, हिंसा या साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन और पुलिस की सहायता लें।