Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 26 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गोवर्धन में धर्म परिवर्तन के मामले में बड़ी कार्रवाई: युवती को भगाने में सहयोगी जफरू उर्फ जलवा गिरफ्तार

मथुरा। गोवर्धन थाना पुलिस ने धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के चर्चित मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे वांछित आरोपी जफरू उर्फ जलवा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर मुख्य अभियुक्त की सहायता करने का आरोप है। पुलिस ने उसके कब्जे से पैन कार्ड, दस्तावेज, डायरी और कपड़े भी बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना गोवर्धन पुलिस टीम ने शुक्रवार दोपहर जमुनावता चौराहे से सौंख जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर करीब 40 वर्षीय जफरू उर्फ जलवा पुत्र हनीफ, निवासी देवसेरस, थाना गोवर्धन को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 494/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87, 142 तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध सधर्म परिवर्तन अधिनियम, 2021 की धारा 3/5(1) के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को एक व्यक्ति ने थाना गोवर्धन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री को मुस्ताक खान उर्फ गोली बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से अपने साथ ले गया। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान जफरू उर्फ जलवा का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने दो पैन कार्ड की छायाप्रति, एक मूल पैन कार्ड, एक डायरी, एक ग्रे रंग का लोवर तथा एक सफेद प्रिंटदार हाफ बाजू टी-शर्ट बरामद की है। बरामद सामान को पुलिस ने साक्ष्य के रूप में कब्जे में ले लिया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जफरू उर्फ जलवा के खिलाफ गोवर्धन थाने में वर्ष 2024 का एक अन्य आपराधिक मुकदमा भी दर्ज है। वर्तमान मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Previous News

मातृत्व शक्ति और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का हुआ सम्मान

Next News

नौहझील पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 वर्षीय युवक अवैध तमंचा और कारतूस समेत गिरफ्तार