Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 26 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा: दुकानदार के सामने से 2 लाख की ज्वैलरी ले उड़ा चोर, CCTV में कैद हुई वारदात, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित चौक बाजार में बेखौफ चोरों का दुस्साहस सामने आया है, जहां एक दुकानदार की नजरों के सामने ही शातिर चोर गहनों से भरा बैग पार कर ले गया। यह पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित व्यापारी के अनुसार, चोरी गए बैग में लगभग 2 लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी थी।

घटना बीते गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। दुकान स्वामी आशीष सोनी ने बताया कि उनकी मां ने उन्हें एक बैग दिया था, जिसमें उनकी बहन के जेवर थे जो रिपेयर होने के लिए आए थे। आशीष को बैग के अंदर ज्वैलरी होने की जानकारी नहीं थी, इसलिए उन्होंने उसे दुकान के काउंटर पर ही रख दिया। इसी दौरान एक अज्ञात शख्स ग्राहक बनकर दुकान में आया और उसने एक बनियान खरीदी। सामान की पैकिंग के साथ-साथ शातिर चोर ने बड़ी सफाई से काउंटर पर रखा ज्वैलरी वाला बैग भी उठाया और रफूचक्कर हो गया।

अगले दिन जब मां ने बैग के बारे में पूछा, तब आशीष ने दुकान के CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में ग्राहक बनकर आया अज्ञात चोर बैग ले जाता हुआ साफ दिखाई दिया। जब मां ने आशीष को बताया कि उस बैग में बहन की ज्वैलरी थी, तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन आशीष का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक उनकी शिकायत दर्ज नहीं की है।

Previous News

एक्शन मोड में दिखीं अपर नगर आयुक्त प्रियंका सिंह, होली गेट तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Next News

8 संविदा परिचालकों की सेवा समाप्ति में नया मोड़, कर्मचारी संघ ने उठाए सवाल